वीडियो क्या हुआ ‘सास-ससुर’ का आदेश हो गया,  रिजर्व बैंक के गवर्नर भी बता दिए नकदी बढ़ेगी, लेकिन यह नहीं बताये “किसके लिए?” 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, मुंबई 
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, मुंबई 

वीडियो क्या ​हुआ जैसे सास-ससुर का आदेश हो गया ​- वीडियो पर रिजर्व बैंक के गवर्नर कोरोना वायरस को “महामारी” कह दिए और यह भी कह दिए वे चुनौतियों का हर संभव मुकावला करेंगे – लेकिन वर्तमान लॉक डाउन के तहत “निराला” के “पेट-पीठ एक हुए” भारतीयों को आस्वस्त करने में चूक गए की वे (गरीब-गुरबा) पुनः आर्थिक रूप से जी पाएंगे अथवा नहीं। 

आजकल जिसे देखो सभी वीडियो पर प्रवचन दे रहे हैं – सोसल मीडिया पर चिपका रहे हैं और भारत के करीब 330 मिलियन सोसल मिडिया को इस्तेमाल करने वाले लोगबाग उसे चतुर्दिक चिपका रहे हैं। कहते हैं “इस चिपकाने (शेयर करने) के कार्य के लिए भी देश के विभिन्न औद्योगिक, प्राद्दोगिक क्षेत्र के मालिकगण, सरकार के मंत्रीगण लाखों लोगों को मौद्रिक-लाभ पर रखे हुए हैं। 

​बहरहाल, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से पैदा हालात पर रिजर्व बैंक लगातार करीब से निगाह रखे हुये है और इससे उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये वह हर संभव कदम उठायेगा।​ ​​मसलन –  बैंकों की रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर​ दी गयी हैं, राज्यों को उनके खर्चों के लिये उधार सीमा बढ़ा​ दी गयी है और अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने के लिये ​भी ​कई उपायों की ​गयी है। उनका कहना है कि जिन उपायों की घोषणा की जा रही है ये अंतिम घोषणाएं नहीं हैं, केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था के हित में बदलती परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में जरूरत पड़ने पर और कदम भी उठाता रहेगा।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास

दास एक वीडियो संदेश में कहा कि बैंको को अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों को अधिक कर्ज देने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से रिवर्स रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.75 प्रतिशत कर दिया गया है।​ लेकिन यह आस्वस्त नहीं किये की “उनके सभी फैसले भारत के अन्तिम गरीब व्यक्ति तक पहुँच पायेगा अथवा नहीं जो दिल्ली और राज्यों के सिंघासनों पर बैठे नेताओं के साथ-साथ भारत के तमाम ​उद्योगपतियों के साथ नाक पर मास्क लगाए हैं, चेहरे को घर के अंदर भी ढंके हुए हैं, लॉक डाउन के सभी शर्तों को पालन किये हैं; या उनके लिए महज लॉली-पॉप जैसा है। रिवर्स रेपो के तहत वाणिज्यिक अपने पास उपलब्ध अतिरिक्त नकदी को फौरी तौर पर रिजर्व बैंक के पास रखते हैं।

ये भी पढ़े   कोई भी बनारसी 'पान घुलाते समय बात करना पसंद नहीं करता', मजा 'किरकिरा' हो जाता है 

​दास के अनुसार: ‘‘प्रमुख नीतिगत दर रेपो 4.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखी गई है, और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर भी बिना किसी बदलाव के 4.65 प्रतिशत पर बनी रहेंगी।’’

इसके साथ ही दास ने राज्यों पर खर्च के बढ़ते दबाव को देखते हुये उनके लिये अग्रिम की सुविधा को 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। अभी तक इसके लिए 30 प्रतिशत की सीमा थी। इससे राज्यों को इस कठिन समय में संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।​ रिजर्व बैंक ने राज्यों के उनके खर्चों के लिये अग्रिम की सीमा को 31 मार्च 2020 की स्थिति के ऊपर बढ़ाते हुये उन्हें एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक बढ़ी हुई 60 प्रतिशत की सुविधा प्रदान की है।​ ​

उन्होंने कहा कि सरकारी व्यय बढ़ने और आरबीआई द्वारा नकदी बढ़ाने के लिए किए गए विभिन्न उपायों से बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष तरलता बढ़ी है।​ केन्द्रीय बैंक इसके साथ ही लक्षित दीर्घकालिक रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) के जरिए अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपये की राशि आर्थिक तंत्र में उपलब्ध करायेगा। यह काम किस्तों में किया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘टीएलटीआरओ 2.0 के तहत बैंकों में प्राप्त धनराशि को निवेश श्रेणी के बांड, वाणिज्यिक पत्रों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के गैर परिवर्तनीय ऋण पत्रों में निवेश किया जाना चाहिए, जिसमें कुल प्राप्त धनराशि में से कम से कम 50 प्रतिशत छोटे और मझोले आकार के एनबीएफसी और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) को मिलना चाहिए।’’

उन्होंने नाबार्ड, सिडबी और नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के लिए कुल 50,000 करोड़ रुपये की विशेष पुनर्वित्त सुविधाओं की घोषणा भी की, ताकि उन्हें क्षेत्रीय ऋण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सके।​ आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘‘इस राशि में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों का नई पूंजी उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड को 25,000 करोड़ रुपये, ऋणों के पुन: वित्तपोषण के लिए सिडबी को 15,000 करोड़ रुपये और आवास वित्त कंपनियों की मदद करने के लिए एनएचबी को 10,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।’’

ये भी पढ़े   २३ मार्च : आजादी के दीवाने और गुलामी के मतवाले

गवर्नर ने कहा कि आरबीआई कोविड-19 के प्रकोप से पैदा होने वाले हालात पर नजर बनाए हुए है। मार्च में निर्यात 34.6 प्रतिशत घट गया, जो 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट की तुलना में कहीं बड़ी गिरावट को दर्शाता है।​ उन्होंने कहा कि किसी कर्ज को फंसा कर्ज घोषित करने का 90 दिन का नियम बैंकों के मौजूदा कर्ज की किस्त वापसी पर लगाई गई रोक पर लागू नहीं होगा।​ उल्लेखनीय है कि कर्जदारों को बैंकों के कर्ज की किस्त भुगतान पर तीन माह के लिये छूट दी गई है। इस छूट के चलते बैंकों के कर्ज को एनपीए घोषित नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुई वित्तीय दबाव के हालात के मद्देनजर बैंकों को आगे किसी भी अन्य लाभांश भुगतान से छूट दी जाती है।​ महंगाई के बारे में उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में मार्च में गिरावट आई है और इसमें आगे और गिरावट की उम्मीद है।​ रिजर्व बैंक कीमतों में गिरावट की स्थिति का फायदा उठाएगा और उधार लेने वालों तक इसका लाभ पहुंचायेगा। ​(पीटीआई/भाषा के सौजन्य से)​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here