नोवेल्टी वाले “लाल काका” नहीं रहे 

ख़ुशी के समय श्री चन्द्रानन्द झा अपनी पत्नी के साथ 

पटना : पटना के विख्यात प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता नोवेल्टी एण्ड कम्पनी के मालिक दिवंगत तारानन्द झा के छोटे भाई श्री चन्द्रानन्द झा यानी लाल काका का कल देहांत हो गया। वे 86 वर्ष के थे। 

परिवार के अनुसार कल गणतन्त्र दिवस को संध्या 5 . 15 बजे उनका निधन हुआ।  श्री चन्द्रानन्द झा, एक बेहतरीन खेतिहर थे। कल अचानक उनकी तबियत खराब होने पर एम्बुलेंस पर जब उन्हें बैठाया गया तो उन्होंने पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। लेकिन समय उन्हें इस प्रश्न का उत्तर भी नहीं सुनने दिया और तत्काल उनका निधन हो गया। 

तबियत खराब होने की सूचना कल शाम 4 बजे पटना आवास पर मिला। खबर मिलते ही श्री (दिवंगत) तारबाबू के बड़े बेटे श्री नरेन्द्र कुमार झा के पुत्र अमित (रिंकु) पटना से ही पुर्णिया निकले। देर रात कोई 2 बजे डिहिया (पूर्णिया) पहुंचे। आज सुवह सभी सम्मान के साथ इनका दाह-संस्कार संपन्न होगा। ये स्वर्गीय दयानाथ झा के द्वितीय पुत्र थे और अपने बड़े भाई के बहुत ही प्रिय भाई भी थे। 

ये भी पढ़े   चुनाव से पहले केन्द्र ने बांटे दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के मालिकाना हक के प्रमाणपत्र  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here