home ministry Archives - आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation

​गृह मंत्रालय के सभी निर्जीव ईंट, पत्थर, टेबल, कुर्सी, खम्भे, खिड़कियां ‘बिलख रहे’ हैं, भवन छोड़कर ‘सजीव’ जा रहे हैं एक नए भवन में
नई दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों के हाथों ‘सेंगोल’ स्वीकार किया था। 76-वर्ष बाद 28 मई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के अधीनम मठ से फिर सेंगोल स्वीकार किया और उसे अपने कालखंड में निर्मित नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया।भारत का नया संसद भवन भारतीयों द्वारा डिज़ाइन और निर्मित, यह वास्तुशिल्पीय चमत्कार पूरे देश की संस्कृति, गौरव और भावना को दर्शाता है। साथ ही, आने वाले समय में सीटों और सांसदों की संख्या में वृद्धि के साथ, भारतीय लोकतंत्र की लंबे समय से चली आ रही विशाल संसद की आवश्यकता को पूरा करने के लिए तत्पर है। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के एक भाग के रूप में विकसित किया गया यह नया संसद भवन, संसदीय कार्य में आने वाली बुनियादी ढांचे संबंधी बाधाओं का समाधान करता है।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत अब बारी आ गयी मुद्दत से स्थापित गृह मंत्रालय के स्थानांतरण का। नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल, जो पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल में उप-प्रधानमंत्री तो थे ही, गृह मंत्री के रूप में 15 अगस्त, 1947 से अपनी अंतिम सांस तक पद पर आसीन रहे । आज जब अमित शाह के कार्यकाल में गृह मंत्रालय अपने नए परिसर की ओर अग्रमुख है, वहां के सभी निर्जीवों को, ईंट, पत्थर, दीवार, सीढियाँ, दरवाजे, खिड़कियां अब तक के सभी 29 पूर्व गृह मंत्रियों के पैरों के निशान याद कर विकल हो रहे हैं। देश के 30 वे गृहमंत्री अमित शाह के कालखंड में यह परिसर अब गृह मंत्रालय नहीं, बल्कि किसी और नाम से जाना जायेगा।

गृह मंत्रालय का सेंट्रल विस्टा में एक नए, अत्याधुनिक कार्यालय परिसर में स्थानांतरण कार्य प्रगति पर है, जिसमें अधिकांश कार्यालय पहले ही स्थानांतरित हो चुके हैं। अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी पहले ही इस नई सुविधा में स्थानांतरित हो चुके हैं। सीएसएस परिसर, महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का एक प्रमुख घटक है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी बुनियादी ढांचे का केंद्रीकरण और आधुनिकीकरण करना है।

नया परिसर उन्नत सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और टिकाऊ डिज़ाइन सुविधाओं से सुसज्जित है, जो सरकारी अधिकारियों के लिए अधिक कुशल कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है। उम्मीद है इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह तक अपने नवनिर्मित अत्याधुनिक कार्यालय परिसर में स्थानांतरित हो जाएगा जो भारत की केंद्र सरकार के प्रशासनिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा।”

सेंट्रल विस्टा परियोजना, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य नई दिल्ली के प्रशासनिक केंद्र का पुनर्विकास करना है, जिसमें एक नए संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय भवनों का निर्माण और राजपथ से कर्तव्य पथ तक का नवीनीकरण शामिल है। नए भवन को गृह मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न विभागों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनमें आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, जम्मू और कश्मीर मामले और आपदा प्रबंधन आदि शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि केंद्रीकृत स्थान और आधुनिक बुनियादी ढांचा समन्वय, दक्षता और सेवा वितरण में सुधार करेगा।

1911 में दिल्ली को ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य की राजधानी बनाए जाने के बाद नई दिल्ली की योजना गंभीरता से शुरू हुई। लुटियंस को नगर नियोजन और वायसराय हाउस के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई हर्बर्ट बेकर, जिन्होंने 1892-1912 तक दो दशकों तक दक्षिण अफ्रीका में प्रैक्टिस की थी, दूसरे नंबर के कमांडर के रूप में शामिल हुए। बेकर ने अगली सबसे महत्वपूर्ण इमारत, सचिवालय, का डिजाइन तैयार किया, जो वायसराय हाउस के अलावा रायसीना हिल पर स्थित एकमात्र इमारत थी।

दिल्ली नगर नियोजन समिति की स्थापना 1912 में वायसराय भवन, सचिवालय भवन जैसी प्रमुख इमारतों और नए शहर के सौंदर्य से जुड़े अन्य संरचनात्मक कार्यों की योजना, विकास और डिजाइन तैयार करने के लिए की गई थी। एडविन लुटियंस मार्च 1912 में इस समिति के सदस्य बने। इस परियोजना का ठेका सरदार बहादुर बसाखा सिंह संधू और सरदार बहादुर सर शोभा सिंह ने लिया था।

भारत की राजधानी दिल्ली आने के बाद, 1912 में उत्तरी दिल्ली में कुछ ही महीनों में एक अस्थायी सचिवालय भवन का निर्माण किया गया। नई राजधानी के अधिकांश सरकारी कार्यालय पुरानी दिल्ली स्थित ‘पुराने सचिवालय’ से यहाँ स्थानांतरित हो गए। कई कर्मचारियों को ब्रिटिश भारत के दूर-दराज के इलाकों, जिनमें बंगाल प्रेसीडेंसी और मद्रास प्रेसीडेंसी शामिल थे, से नई राजधानी में लाया गया था। इसके बाद, गोल मार्केट क्षेत्र के आसपास उनके लिए आवास विकसित किए गए। पुराने सचिवालय भवन में अब दिल्ली विधान सभा स्थित है। संसद भवन का निर्माण 1921 में शुरू हुआ था और भवन का उद्घाटन 1927 में हुआ था।

दिल्ली नगर नियोजन समिति ने एक खाका तैयार किया, जिसमें नई राजधानी को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया था। पहली श्रेणी में वे इमारतें शामिल थीं जो सरकार नए शहर के सरकार का मुख्यालय बनने से पहले उपलब्ध कराएगी, दूसरी श्रेणी में वे इमारतें शामिल थीं जिन्हें सरकार बाद में नए शहर में जोड़ सकती थी और तीसरी श्रेणी में वे इमारतें शामिल थीं जिनका निर्माण निजी एजेंसियों द्वारा किया जाना था।

इसका उद्घाटन 1931 में हुआ था और इसमें राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, उत्तर और दक्षिण ब्लॉक और अभिलेख कार्यालय (जिसे बाद में राष्ट्रीय अभिलेखागार नाम दिया गया) के साथ-साथ इंडिया गेट स्मारक और राजपथ के दोनों ओर स्थित नागरिक उद्यान शामिल थे। इस योजना को पारंपरिक शहरी नियोजन उपकरणों का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया था, जिसमें एक मजबूत अक्ष, एक प्रमुख केंद्र बिंदु, महत्वपूर्ण नोड्स का निर्माण और एक निश्चित समापन बिंदु शामिल थे। उस समय, यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक थी, जिसकी कल्पना और डिज़ाइन भारत की भावना, प्रगति और वैश्विक महत्व को प्रतिबिंबित करने के लिए की गई थी।

सेंट्रल विस्टा के समग्र डिजाइन में भारतीय प्रभावों की झलक मिलती है। इसमें लाल और बेज बलुआ पत्थर का उपयोग शामिल था, जिसका उपयोग 13वीं शताब्दी से दिल्ली की स्मारकीय वास्तुकला के लिए किया जाता रहा है; सांची के महान स्तूप पर वायसराय हाउस के गुंबद की मॉडलिंग; सचिवालय ब्लॉकों के बीच स्थित डोमिनियन के स्तंभों के लिए प्राचीन भारतीय घंटा-शीर्ष; और भारतीय वास्तुकला की अनगिनत विशेषताएं – जालियां (छेदित पत्थर की स्क्रीन), छज्जा (उभरे हुए ओवरहैंग), छतरियां (स्तंभित गुंबद), और बहुत कुछ।

जब कार्यालय दोनों ब्लॉकों से हट जाएँगे, तो इन्हें एक संग्रहालय में बदल दिया जाएगा। ‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ नामक इस संग्रहालय में अनुमानित 25,000-30,000 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी और यह दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक होने की संभावना है। ज्ञातव्य हो कि 17 जुलाई को, गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी में जारी एक आदेश में कहा गया था कि नॉर्थ ब्लॉक स्थित सभी कार्यालयों को सेंट्रल विस्टा-3 में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस सुचारू स्थानांतरण के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

पहले तीन कार्यालय भवन लगभग पूरे हो चुके हैं। गृह मंत्रालय को नए परिसर में 347 कमरे आवंटित किए गए हैं। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, “स्वतंत्रता के बाद भारत के लोगों ने इन शाही इमारतों पर निर्विवाद रूप से भारत सरकार की सीट होने का दावा किया था। सभी केंद्र सरकार के कार्यालयों को सीसीएस भवनों में स्थानांतरित करने से विभिन्न मंत्रालयों/विभागों या उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों को किराए के आवास खाली करने में मदद मिलेगी, जिससे प्रति वर्ष लगभग ₹1,000 करोड़ की बचत होगी।”

The post ​गृह मंत्रालय के सभी निर्जीव ईंट, पत्थर, टेबल, कुर्सी, खम्भे, खिड़कियां ‘बिलख रहे’ हैं, भवन छोड़कर ‘सजीव’ जा रहे हैं एक नए भवन में appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

संसद, सांसद रवि किशन और जया बच्चन, देश, फिल्म जगत में नशा की समस्या और ₹ 25300 करोड़ मूल्य के नशीली ​पदार्थों पर कब्ज़ा – कुछ तो सही होगा ही
नई दिल्ली: कोई पांच साल पहले, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश का नेतृत्व संभाले थे, उस कालखंड में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन संसद के मौनसून सत्र के पहले दिन भारत और खासकर फिल्म जगत में, मादक पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाया था, तो बॉलीवुड, टॉलीवुड, पॉलीवुड,  सन्दलवुड, कॉलीवुड, बंगाली, असमी, भोजपुरी, हिंदी, मराठी, उड़िया, पंजाबी सिनेमा जगत में भूचाल आ गया था।

रवि किशन ने संसद के पटल पर कहा था कि “मैं संसद का ध्यान एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। हम जानते हैं कि देश में नशीली दवाओं की तस्करी और नशे की लत के मामले बढ़ रहे हैं। घातक दवाओं के वितरण के माध्यम से भारतीय युवाओं के जीवन को नष्ट करने की साजिश चल रही है। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि इस साजिश में पड़ोसी देशों की भूमिका है। हर साल पंजाब और नेपाल के रास्ते चीन और पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी होती है और हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी नशा एक गंभीर समस्या है।”

वे आगे सदन को बताये थे कि “हमारी सरकार ड्रग के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बहुत अच्छा काम कर रही है। भारत में अभिनेताओं को रोल मॉडल माना जाता है, लेकिन इंडस्ट्री में ड्रग के इस्तेमाल की समस्या बहुत बड़ी है। मैं सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़े और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर सख्ती से अंकुश लगाए। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह हमारे पड़ोसी देशों द्वारा इस देश के युवाओं को बर्बाद करने की साजिश को विफल करे।”

पूछताछ के लिए जाती अदाकारा

कहते हैं इधर सदन में ड्रग्स का मामला उठा और उधर सांसद महोदय को ड्रग्स माफियाओं से धमकी भी मिलने लगी। उन दिनों जब पत्रकारों ने पूछा था इस विषय पर तो उन्होंने कहा “मैंने युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के लिए आवाज उठाई है। मैंने कभी अपने जीवन की परवाह नहीं की है। मैं इन बातों से रुकने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि सदन में ड्रग्स का मामला उठाने के बाद से कई फोन आए जिसमें उन्हें प्रोजेक्ट का हिस्सा न होने की बात कही गई। लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है।” यह भी कहा गया था कि उनकी उस आवाज से उन्हें सिनेमा जगत में कई कार्यों से हाथ थोङा पड़ा था। लेकिन यह युवाओं के हित की बात थी, राष्ट्र की बात थी, चेहरे पर सिकन नहीं होने दिया।

कुछ समय बात वे ट्विटर पर लिखा भी:

नशा फूंक कर है बढ़ी, किसकी अबतक शान?

चिता सरीखा तन जले, घर हौवै शमशान।

बॉलीवुड का हित यही, समझो ध्यान लगाय,

सभी नशे से मुक्त हो, ऐसा होय उपाय।

वीर शिवा की भूमि पर, बंद करो यह पाप,

मर्यादा का जन्म हो, तभी मिटेगा ताप।।

उन दिनों, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड में कथित ‘मादक पदार्थों’ की जांच के तहत 26 सितंबर को अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान और पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी । एजेंसी ने हिंदी फिल्म उद्योग में ड्रग्स की कथित आपूर्ति और खपत के क्रम में कई गिरफ्तारियां भी की। यह आरोप भी लगा था कि धर्माटिक एंटरटेनमेंट के एक कार्यकारी निर्माता – धर्मा प्रोडक्शंस की एक सहयोगी कंपनी, करण जौहर के स्वामित्व वाले एक प्रोडक्शन हाउस – मुंबई में प्रमुख ड्रग पेडलर्स के संपर्क में भी थे। कुछ पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया गया था।

विगत माह मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा भी कि मोदी सरकार पैसे के लालच में हमारे युवाओं को नशे की अंधेरी खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अमित शाह ने कहा कि सरकार नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए निर्मम और सावधानीपूर्वक जांच के साथ नशीली दवाओं के खतरे का मुकाबला करना जारी रखने का संकल्प लेती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों के कारावासों में कुल 115236 अभियुक्त नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंसेस एक्ट के तहत बंद हैं। वैसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पैनी निगाह देश के सभी राज्यों में, खासकर सिनेमा जगत पर लगी है। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार ‘हम सभी मौके की तलाश में है। जिस दिन समय सापेक्ष हुआ, सर्कार की सम्भि एजेंसियां मिलकर इस नेक्सस को तोड़-फोड़ देगी।”

बहरहाल, जैसे ही रवि किशन सिनेमा जगत में मादक द्रव्यों के इस्तेमाल के बारे में, ड्रग माफिया की मिलीभगत के बारे में सदन के पटल पर कहे, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन बॉलीवुड ड्रग नेक्सस के आरोप को लेकर रवि किशन पर कड़ा प्रहार किया। जया बच्चन ऐसा क्यों की, यह तो वही जानती होंगी, लेकिन उन्होंने यह कहते भी नहीं चुकी की ‘कुछ लोगों के कारण पूरी बॉलीवुड बिरादरी की छवि खराब नहीं की जा सकती।” राज्यसभा में उन्होंने कहा: “मनोरंजन उद्योग के लोगों को सोशल मीडिया पर कोसा जा रहा है। जिन लोगों ने इस उद्योग में अपना नाम बनाया है, उन्होंने इसे गटर कहा है। मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं और इससे खुद को अलग करता हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहेगी कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें। जो लोग खुद फिल्म उद्योग से जुड़े हैं, वे इसके खिलाफ इस तरह के बयान दे रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग हैं, आप पूरे उद्योग की छवि खराब नहीं कर सकते। मैं वास्तव में शर्मिंदा हूं कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, ने इसके खिलाफ बात की। यह एक दिखावा है।”

लेकिन जया बच्चन कुछ भी बोलें, भारत सरकार का आंकड़ा तो यह कहता है कि विगत दस वर्षों में करीब  ₹ 25300 करोड़ मूल्य के नशीली पदार्थ देश के कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पकडे हैं।  यह आंकड़ा फिल्म बनाने वाले राज्यों की भी सम्मिलित है।

बहरहाल, भारत चार दशकों से मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे को झेल रहा है। हालांकि भारत अफीम और भांग के डेरिवेटिव का पारंपरिक उपभोक्ता रहा है, लेकिन मादक पदार्थों की तस्करी के रुझान और पैटर्न दर्शाते हैं कि पारंपरिक/प्राकृतिक दवाओं से सिंथेटिक दवाओं की ओर धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है, जिसकी तस्करी और खपत देश में हो रही है। 1980 के दशक में, विभिन्न सीमाओं के माध्यम से देश में बड़ी मात्रा में हेरोइन और हशीश की तस्करी की गई थी। हालांकि, इन नशीले पदार्थों की तस्करी अभी भी हो रही है, सिंथेटिक दवाओं की हिस्सेदारी में काफी वृद्धि हुई है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गोल्डन क्रीसेंट और गोल्डन ट्राइंगल के करीब होने के कारण, भारत इन क्षेत्रों में उत्पादित हेरोइन, हशीश और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों और दवाओं की तस्करी के प्रति संवेदनशील रहा है। हेरोइन की तस्करी पहली बार सत्तर के दशक के मध्य में गोल्डन ट्राइंगल से भारत में की गई थी, जो अस्सी के दशक में बढ़ गई। भारत-म्यांमार सीमा के माध्यम से पूर्वोत्तर में तस्करी की गई हेरोइन की मात्रा हमेशा बहुत कम रही है क्योंकि यह केवल स्थानीय खपत के लिए होती है। दूसरी ओर, गोल्डन क्रीसेंट अस्सी के दशक की शुरुआत से देश में तस्करी की गई हेरोइन का प्राथमिक स्रोत बना हुआ है, जब तस्करों ने ईरान-इराक युद्ध के बाद भारत के माध्यम से इस क्षेत्र से हेरोइन को फिर से भेजना शुरू कर दिया था। युद्ध की समाप्ति और अस्सी के दशक के अंत में बाल्कन तस्करी मार्ग को फिर से खोलने के परिणामस्वरूप देश में हेरोइन की तस्करी में कमी आई लगभग दो दशकों के अंतराल के बाद, 2012 में इसमें पुनः तेजी आई।

अफगानिस्तान में अफीम का बढ़ता उत्पादन, भारत में अधिक घरेलू मांग, तथा राज्य सरकार के अधिकारियों और सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत ने मिलकर, विशेष रूप से पंजाब क्षेत्र में, हेरोइन की तस्करी में वृद्धि में योगदान दिया। हेरोइन के अलावा, हशीश और मारिजुआना कैनबिस के दो ऐसे व्युत्पन्न हैं जिनकी भारत में बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। हशीश और मारिजुआना की तस्करी पारंपरिक रूप से नेपाल से भारत में की जाती रही है और इसलिए, नेपाल एक प्रमुख स्रोत बना हुआ है, भले ही पिछले कुछ वर्षों में इसकी हिस्सेदारी घट रही हो। यह भी कहा जाता है कि भारत में तस्करी किए जाने वाले इनमें से बहुत से नशीले पदार्थ घरेलू स्तर पर नहीं खाए जाते हैं, बल्कि यूरोप, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे गंतव्यों के लिए देश से होकर गुजरते हैं।

नशीले पदार्थों के अलावा, भारत में 1990 के उत्तरार्ध से नशेड़ियों के बीच मनोविकार नाशक पदार्थों और औषधीय तैयारियों के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में विशेष रूप से गोल्डन ट्राइंगल में बड़ी मात्रा में उत्पादित एम्फेटामाइन टाइप स्टिमुलेंट और मेथमफेटामाइन को भारत-म्यांमार सीमा के माध्यम से भारत में तस्करी कर लाया जाता है। भारत बहुत सारी सिंथेटिक दवाएं और पूर्ववर्ती रसायन भी बनाता है, जिन्हें देश से बाहर तस्करी कर लाया जाता है। डेक्सट्रोप्रोपॉक्सीफीन और कोडीन युक्त औषधीय तैयारियों को पड़ोसी देशों खासकर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार में तस्करी कर लाया जाता है। केटामाइन एक और औषधीय तैयारी है, जिसे भारत से विभिन्न दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में तस्करी कर लाया जाता है। इसी प्रकार, एटीएस के निर्माण के लिए प्रयुक्त इफेड्रिन और स्यूडोएफेड्रिन तथा हेरोइन के निर्माण के लिए प्रयुक्त एसिटिक एनहाइड्राइड को भारत से गोल्डन क्रीसेंट और गोल्डन ट्राइंगल में तस्करी कर लाया जाता है। खैर।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सहयोग से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि 3.1 करोड़ भारतीय भांग, गांजा, चरस, हेरोइन और अफीम का सेवन करते हैं । इसने यह भी चिंता व्यक्त की कि 20 में से केवल एक नशा करने वाले को ही अस्पताल में इलाज मिल पाता है। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया कि ‘पंजाब राज्य में शोधकर्ताओं का अनुभव खराब रहा है।” संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार , भारत अवैध मादक पदार्थ व्यापार के प्रमुख केन्द्रों में से एक है, जिसमें पुरानी भांग से लेकर ट्रामाडोल जैसी नई दवाएं और मेथामफेटामाइन जैसी डिजाइनर दवाएं शामिल हैं। नशीली दवाओं के व्यापार से प्राप्त धन का उपयोग आतंकवाद, मानव तस्करी, अवैध कारोबार आदि के वित्तपोषण के लिए किया जाता है। इससे भारत में अपराध की स्थिति और बिगड़ गई है।

भारत में दुनिया की 17% आबादी रहती है, फिर भी यह सकल घरेलू उत्पाद का केवल 2% और व्यापार का केवल 1% हिस्सा है। गरीबी अभी भी व्याप्त है – भारत में अभी भी 260-290 मिलियन गरीब रहते हैं। प्रति व्यक्ति आय वृद्धि धीमी रही है और आय के वितरण में बहुत असमानता है। ये परिस्थितियाँ, अवैध अफीम के दुनिया के दो सबसे बड़े उत्पादकों के बीच भारत की भौगोलिक स्थिति और पारंपरिक सामाजिक पूंजी के टूटने के साथ, आंशिक रूप से बड़े पैमाने पर ग्रामीण-से-शहरी प्रवास और इसके साथ-साथ आधुनिकीकरण के प्रभावों के कारण, हाल के वर्षों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग में वृद्धि में योगदान दिया है। नशीले पदार्थों और दवाओं की यह दो तरफा अवैध आवाजाही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। एक तो, देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का उल्लंघन करने वाले ड्रग तस्करों का मतलब है कि उन्हीं रास्तों का इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के साथ-साथ आतंकवादियों को देश में लाने के लिए भी किया जा सकता है।

मादक पदार्थों के तस्करों, आपराधिक नेटवर्क और आतंकवादियों के बीच गठजोड़ एक और बड़ा खतरा है। आतंकवादियों द्वारा हथियारों और विस्फोटकों के साथ घुसपैठ करने के लिए अच्छी तरह से स्थापित आपराधिक नेटवर्क की मदद से तस्करी के मार्गों का दोहन सीमाओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण आयाम जोड़ता है। इसके अलावा, मादक पदार्थों और दवाओं की अवैध बिक्री से प्राप्त धन का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जाता है।

कहते हैं कि शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देश दुनिया के लगभग 80 % अवैध अफीम व्यापार के लिए इंटरनेशनल रूट प्रदान करते हैं जो अफ़ग़ानिस्तान के कई क्षेत्रों से होकर निकलता है। हालांकि शंघाई सहयोग संगठन अपनी स्थापना के बाद से ही रीजनल एंटी टेरेरिस्ट स्ट्रक्चर के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की रोकथाम पर अधिक से अधिक कन्वर्जेंस की अपील करता रहा है, लेकिन  शंघाई सहयोग संगठन क्षेत्र के भीतर मादक पदार्थों के इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति और नशीले पदार्थों का व्यापार संगठन की नाकामी की ओर इशारा करता है।

पिछले दिनों लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा था कि दवाओं के दुरुपयोग की समस्या का समाधान करने के लिए, सरकार ने नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीआर) तैयार और कार्यान्वित की है, जिसके तहत सरकार मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या को रोकने के लिए एक निरंतर और समन्वित कार्रवाई कर रही है। उनके अनुसार, देश के सभी जिलों में 10000 से अधिक मास्टर स्वयंसेवकों के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) शुरू किया गया है। इसने 4.96 करोड़ युवाओं और 2.97 करोड़ महिलाओं सहित 14.79 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई है। नशीली दवाओं के पीड़ितों के इलाज, निवारक शिक्षा, जागरूकता पैदा करने, प्रेरक परामर्श, विषहरण/नशा मुक्ति, आफ्टर केयर और सामाजिक मुख्यधारा में पुन: एकीकरण प्रदान करने के लिए 350 एकीकृत पुनर्वास केंद्रों को सहायता प्रदान की जाती है।

राय के अनुसार, सरकार द्वारा समर्थित 46 सामुदायिक आधारित सहकर्मी नेतृत्व हस्तक्षेप केंद्र कमजोर और जोखिम वाले बच्चों और किशोरों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सरकार द्वारा समर्थित 74 आउटरीच और ड्रॉप इन सेंटर (ओडीआईसी) नशीली दवाओं का उपयोग करने वालों के लिए उपचार, पुनर्वास, स्क्रीनिंग, मूल्यांकन, परामर्श, रेफरल, उपचार और पुनर्वास सेवाओं के लिए सुरक्षित और संरक्षित स्थान प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में 142 नशा उपचार सुविधाएं (एटीएफ) स्थापित की गई हैं और अब तक 124 जिला नशा मुक्ति केंद्र (डीडीएसी) स्थापित किए गए हैं, जो एक ही छत के नीचे आईआरसीए, ओडीआईसी और सीपीएलआई द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी तीन सुविधाएं प्रदान करते हैं।

बहरहाल, देश के अख़बारों में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के बारे में विगत दिनों कोई समाचार नहीं देखा, पढ़ा। जबकि कोई 38 वर्ष पहले, 7 दिसंबर 1987 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। आंकड़ों के मुताबिक केंद्र में विगत दस वर्षों में करीब  ₹ 25300 करोड़ मूल्य के नशीली पदार्थ देश के कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पकडे हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह मात्रा 2004-2014 में करीब ₹5900 करोड़ मूल्य की थी। इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय के तहत एजेंसियों द्वारा 1,17,284 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।

नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक वैश्विक चुनौती बनी हुई है, जो चुपचाप व्यक्तियों को नुकसान पहुँचा रही है, परिवारों को तोड़ रही है और समुदायों को कमज़ोर कर रही है। इसका प्रभाव नशे की लत से कहीं आगे तक जाता है; यह स्थायी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति का कारण बनता है। बढ़ती चिंता को पहचानते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 को एक निर्णायक कदम उठाया। इसने 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया। तब से, 26 जून जागरूकता बढ़ाने, निवारक उपायों को बढ़ावा देने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी को रोकने के लिए राष्ट्रों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक वैश्विक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है। इस वर्ष, संगठित अपराध और नशीली दवाओं की तस्करी के चक्र को तोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सरकार ने एक केंद्रित और संगठित दृष्टिकोण के साथ नशीली दवाओं के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई है। भारत सरकार ने नशा मुक्त भारत के सपने को प्राप्त करने के लिए युवाओं और जनता के बीच जागरूकता फैलाकर इस लड़ाई को जन आंदोलन में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया है। केवल एक वर्ष की अवधि में, इस दृष्टिकोण के कारण देश भर में नशीली दवाओं की जब्ती, गिरफ्तारी और समन्वित कार्रवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

2024 में, NCB सहित भारत भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लगभग ₹25,330 करोड़ मूल्य की नशीली दवाएं जब्त कीं; 2023 में जब्त किए गए ₹16,100 करोड़ से 55% ज़्यादा। 2024 में, साइकोट्रोपिक पदार्थों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ज़्यादा हानिकारक और नशे की लत वाली सिंथेटिक दवाओं, कोकीन और फ़ार्मास्यूटिकल दवाओं की जब्ती में काफ़ी वृद्धि हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पिछले कई सालों से एक समन्वित राष्ट्रीय रणनीति के ज़रिए नशीली दवाओं की तस्करी और दुरुपयोग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। पिछले एक दशक में दर्ज मामलों, गिरफ़्तारियों और जब्त की गई दवाओं की मात्रा और मूल्य में तेज़ वृद्धि देखी गई है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना 17 मार्च 1986 को भारत सरकार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय प्रयास का नेतृत्व करने के लिए की गई थी। केंद्र सरकार की देखरेख में संचालित, NCB NDPS अधिनियम और संबंधित कानूनों के तहत राज्यों और विभिन्न एजेंसियों में प्रवर्तन कार्रवाइयों का समन्वय करता है। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के साथ भारत के अनुपालन को भी सुनिश्चित करता है, मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग का समर्थन करता है, और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए अन्य मंत्रालयों के साथ काम करता है।

देश भर में नशीली दवाओं के प्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिए, प्रमुख संरचनात्मक विस्तार के माध्यम से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को काफी मजबूत किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालयों की संख्या में इजाफा कर 30 कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, एजेंसियों ने 2024 में देश की सबसे बड़ी ऑफशोर ड्रग जब्ती हासिल की। गृह मंत्रालय के नेतृत्व में, ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सरकार का पूरा दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। NCB, नौसेना और गुजरात पुलिस द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में, 3132 किलोग्राम ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और गुजरात में 700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन जब्त किया। NCB ने नई दिल्ली में 82.53 किलोग्राम उच्च श्रेणी का कोकीन जब्त किया।दिल्ली के एक कूरियर सेंटर में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए जाने के बाद लगभग 900 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में ड्रग की खेप को नीचे से ऊपर तक ट्रैक किया गया। एजेंसियों ने कुल 4,000 किलोग्राम मादक पदार्थ भी जब्त किए।

एनडीपीएस अधिनियम (1985) नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने और नियंत्रित करने के लिए भारत का मुख्य कानून है। यह नशीली दवाओं और मनोदैहिक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाता है जब तक कि चिकित्सा या वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए अनुमति न दी जाए। यह उल्लंघन के लिए सख्त दंड प्रदान करता है और नशीली दवाओं पर निर्भर लोगों के उपचार का समर्थन करता है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस समन्वित कार्रवाई, जागरूकता और पुनर्वास के माध्यम से नशीली दवाओं के खतरे से निपटने की तत्काल आवश्यकता की वैश्विक याद दिलाता है। शून्य-सहिष्णुता नीति, मजबूत प्रवर्तन प्रयासों और नशा मुक्त भारत अभियान जैसी जन-केंद्रित पहलों के साथ, भारत एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा मुक्त भविष्य के निर्माण की दिशा में दृढ़ कदम उठाना जारी रखता है।

The post संसद, सांसद रवि किशन और जया बच्चन, देश, फिल्म जगत में नशा की समस्या और ₹ 25300 करोड़ मूल्य के नशीली ​पदार्थों पर कब्ज़ा – कुछ तो सही होगा ही appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में ‘नियत का साफ़ होना’ एक मज़ाक है, अगर इसे ‘पुलिस सुधार’ मामले में प्रकाश सिंह समिति की अनुशंसा की नजर से देखें
नई दिल्ली: नवनियुक्त उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज कुमार सिंह महज एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक ऐसे पुलिस अधिकारी के पुत्र भी हैं, जिन्होंने भारतीय पुलिस व्यवस्था को ‘स्वस्थ’ और ‘दुरुस्त’ बनाने के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया। यह अलग बात है कि भारतीय कार्यपालिका, विधानपालिका की ‘शतरंजी चाल’ और उस पर ‘देश के शीर्षस्थ राजनेताओं’ के ‘अवांछनीय कमान’ के कारण आज तक उनका वह ऐतिहासिक सिफारिशें सरकारी दफ्तरों में लाल कपड़े में बंद पड़ा है। आम तौर पर किसी भी व्यवस्था को स्वस्थ बनाने के लिए, दुरुस्त बनाने के लिए ‘आत्म-विश्वास’ के साथ-साथ ‘साफ़-सुथरी नियत’ की आवश्यकता होती है। परन्तु तकलीफ इस बात की है कि भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में ‘नियत का साफ़ होना’ एक मज़ाक ही समझा जाता है।

1988 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज कुमार सिंह, जो अब भारत का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नाम से भी जाने जायेंगे, 1959 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह के पुत्र हैं। भारतीय पुलिस प्रशासन में प्रकाश सिंह का नाम और उनकी ऊंचाई, आज ही नहीं, आने वाले कई दशकों तक न भारत के लोग माप पाएंगे, ना ही देश के कार्यपालिका, विधानपालिका में बैठे लोग ही। इतना ही नहीं, आने वाले कई दशकों तक भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में घुटने कद से आदमकद की लम्बाई तक खुद को खींचकर बनाने वाले राजनेता ही समझ पाएंगे। अगर समझ पाते तो शायद भारत में पुलिस सुधारों की दिशा में सुझाए गए ऐतिहासिक प्रकाश सिंह समिति की सिफारिशों को सम्पूर्णता के साथ लागू किया गया होगा।

पिता-पुत्र की समानता यह भी देखिये – प्रकाश सिंह सन 1993-1994 में सीमा सुरक्षा बल का नेतृत्व किये थे। दशकों बाद उनका पुत्र पंकज कुमार सिंह भी सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक थे। बहरहाल, पंकज कुमार सिंह की नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के आदेश के अनुसार 15 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। दिनांक 14 जनवरी,2023 को भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग सूत्रों के अनुसार पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों के निर्माण, कार्यान्वयन और सुधार में अजीत डोभाल,जिसमें आतंकवाद, डेटा उल्लंघनों और चोरी, साइबर खतरों,संबंधित एजेंसियों की तत्परता और सुरक्षा से निपटने वाले प्रमुख संगठनों के बीच सहयोग से उत्पन्न खतरों का आकलन करना शामिल है।

नवनियुक्त उप-सुरक्षा सलाहकार इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय  रिजर्व पुलिस फ़ोर्स मुख्यालय में सीआरपीएफ महानिरीक्षक (छत्तीसगढ़) और आईजी (ऑपरेशंस) के रूप में केंद्र सरकार के साथ भी काम किया है।महानिदेशक, बीएसएफ के रूप में वे बीएसएफ क्षेत्राधिकार में विवादस्पद संसोधन पर भी कार्य किया था । इनकी अगुआई में ही कई राज्यों के विरोध पर सीमा से 50 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया था।बीएसएफ की महिला सैनिकों को आगे बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका अद्वितीय है।इसके बाद बीएसएफ की महिला मोटरसाइकिल सवारों द्वारा देशव्यापी दौरा भी किया गया।

जैसलमेर में बीएसएफ का 2021 स्थापना दिवस मनाने का उनका विचार इतना पसंद किया गया कि अब भारतीय सेना सहितसभी अर्धसैनिक बलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी स्थापना और स्थापना दिवस दिल्ली से बाहर मनाएं। सूत्रों का कहना है कि पूर्वी सीमांत के प्रमुख के रूप में उन्होंने पश्चिम बंगाल और असं की सीमाओं के माध्यम से मवेशियों की तस्करी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2015 और 2021 के बीच, भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में अस्सी से अधिक फीसदी की कमी आई है। खैर, यह तो वर्तमान उप-सुरक्षा सलाहकार की बात हुई।

पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकार प्रकाश सिंह। तस्वीर: दी प्रिंट के सौजन्य से

लेकिन आज ही नहीं, आने वाले समय में भी जब भी पुलिस सुधार की बात होगी, राजनेताओं के होठों पर नाम आये अथवा नहीं, क्योंकि देश में शायद ही कोई पुलिस वाले होंगे जो राजनेताओं के विरुद्ध जा सकते हैं। भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में पुलिस मूलतः नेताओं की उंगलियों पर नाचती है। यह कारण है कि प्रकाश सिंह ने दशकों पहले से भारतीय पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए अनेकानेक यत्न किए। कोई दस वर्ष पहले उन्होंने लिखा था कि “पुलिस सुधारों के प्रति राज्यों की अरुचि के कारण आम जनता से इसके लिए आंदोलन करनी चाहिए।”

प्रकाश सिंह के अनुसार, शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता है जब पुलिस से संबंधित कोई आलोचनात्मक खबर अखबारों में न छपती हो। उत्पीड़न, उगाही, जनता के साथ दुर्व्यवहार, घटना स्थल पर समय से न पहुंचने, विवेचना में लापरवाही, कुछ न कुछ आए दिन होता ही रहता है। इधर हाल में दो बड़ी घटनाएं ऐसी हुई जिसका उल्लेख करना आवश्यक है। पुलिस महानिदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में परिचर्चा के दौरान बिहार के डीजीपी ने कहा कि शांति व्यवस्था की स्थिति खड़ी होने पर बल प्रयोग के बजाय घटना की वीडियोग्राफी भी एक अच्छा विकल्प है। दंगाइयों को फोटो से चिन्हित करने के पश्चात उनके विरुद्घ अभियोग दर्ज कर मुकदमा चलाया जा सकता है।

दूसरे शब्दों में, बलवा करने वालों पर दमनात्मक कार्रवाई कोई जरूरी नहीं है। बिहार में रणवीर सेना के प्रमुख की हत्या के बाद उनके जातीय समर्थकों ने पटना में जमकर उपद्रव किया था और पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इसी लय पर मुंबई में भी असम और म्यांमार की घटनाओं को लेकर जब 11 अगस्त को आजाद मैदान में मुसलमानों ने उपद्रव किया तो वहां भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। बलवाइयों ने जमकर तोड़फोड़ की और महिला सिपाहियों के साथ दु‌र्व्यहार भी किया। एक डिप्टी कमिश्नर ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कोशिश की तो उन्हें पुलिस कमिश्नर ने मौके पर ही झाड़ दिया। कमिश्नर का कहना है कि अगर कार्रवाई करते तो उसकी गंभीर प्रतिक्रिया होती।

अगर गहराई में उपरोक्त दोनों घटनाओं का विश्लेषण किया जाए तो सच्चाई यह है कि बिहार में जातीय समीकरण के कारण और उच्चतम स्तर से कार्रवाई न होने के संकेत के कारण पुलिस निष्क्रिय हो रही है। इसी तरह मुंबई में गृह मंत्रालय के मौखिक आदेशों के कारण पुलिस ने बलवाइयों को खुली छूट दी। कुल मिलाकर नतीजा यह निकलता है कि राजनीतिक निर्देश और संरक्षण के कारण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों प्रकरणों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। इसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ा और इस निष्क्रियता के जो भयंकर दूरगामी परिणाम होंगे वे अपनी जगह हैं। प्रश्न यह उठता है कि देश की पुलिस किसके लिए है-क्या यह शासक वर्ग के लिए है और उसके राजनीतिक लक्ष्य की पूर्ति करना उसका कर्तव्य है या यह देश की जनता के लिए है और कानून पर चलते हुए कानून की रक्षा करना उसका सर्वोपरि कर्तव्य है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि स्वतंत्रता के छह दशक बीत जाने के बाद आज भी पुलिस का सामंतवादी ढांचा बरकरार है।

अंग्रेजों ने अपने साम्राज्य की रक्षा और शासक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पुलिस की संरचना की थी। स्वतंत्रता या उसके शीघ्र बाद में पुलिस व्यवस्था को बदलने की आवश्यकता थी, परंतु ऐसा नहीं किया गया। आज केवल इतना ही फर्क है कि गोरे शासकों के बजाय अन्ना के शब्दों में अब काले अंग्रेजों की हुकूमत चल रही है। 22 सितंबर 2006 को सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस सुधार संबंधी कुछ आदेश दिए थे। इन आदेशों का लक्ष्य था कि पुलिस पर किसी तरह का बाहरी दबाव न रहे और उसे अपने कार्यो में स्वायत्तता हो ताकि वह अराजक तत्वों के विरुद्घ निर्भीकता से कार्रवाई कर सके। इसके अलावा पोस्टिंग व ट्रांसफर के मामलों में एक बोर्ड जिसके सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होंगे, के बनाए जाने का निर्देश था और यह अपेक्षा की गई थी कि उप पुलिस अधीक्षक और राजपत्रित अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग यह बोर्ड ही करेगा।

नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली

पुलिस के विरुद्ध गंभीर शिकायतों के निस्तारण हेतु भी राज्य और जनपद स्तर पर शिकायत बोर्ड बनाए जाने के निर्देश थे। पुलिस अधिकारियों के लिए नियुक्ति पर दो साल का कार्यकाल निर्धारित किया गया था। दुर्भाग्य से इन आदेशों को कार्यान्वित नहीं किया गया। कुछ राज्यों ने स्वीकृति का हलफनामा तो दिया है, परंतु जमीनी हालात अभी भी पहले जैसे ही हैं। अधिकांश राज्य हीला-हवाली कर रहे हैं। कुछ राज्यों ने चालाकी में कानून बना लिए हैं, जो वास्तव में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो सुधार के बजाय पुलिस में गिरावट ही होती जा रही है। सवाल अब सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता का है।

न्यायपालिका की जिम्मेदारी क्या निर्देश देने के बाद समाप्त हो जाती है? अगर राज्य सरकार जानबूझकर उन आदेशों की अवहेलना करती है तो क्या सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी नहीं है कि उन पर चाबुक चलाए और उन्हें अवमानना की नोटिस दे? एक तरफ पुलिस के कुछ अधिकारी शांति व्यवस्था की चुनौतियों के सामने मूक दर्शक बन गए हैं, दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट अपने आदेशों की अवहेलना को देखकर भी कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है। अगर यही हालात बने रहे तो हमें शायद भूल जाना होगा कि इस देश में पुलिस नाम की कोई चीज है। हां उसे शासक वर्ग का एक मिलिशिया या बल कहा जा सकेगा।

पुलिस अधिकारियों का एक वर्ग, जो सुधार के प्रति समर्पित है, अपनी मांगों को लेकर जनता के पास जाने का प्रयास कर रहा है। इन अधिकारियों का यह सोचना है कि जब तक सुधारों को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा तब तक प्रगति नहीं होगी। उन्होंने एक दस सूत्रीय कार्यक्रम बनाया है जिसका मुख्य संदेश यह है कि वर्तमान शासक पुलिस को जनता की पुलिस के रूप से परिवर्तित किया जाए और पुलिस के जनता के प्रति व्यवहार में आमूल परिवर्तन हो। अभियोगों के पंजीकरण में विशेष सुधार होना चाहिए। साथ ही साथ, पुलिस की जनशक्ति में वृद्धि और उसके संसाधनों के आधुनिकीकरण की आवश्यकता है।

अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने कार्यकाल में कम से कम तीन प्रोन्नतियां अवश्य मिलनी चाहिए। पुलिसकर्मियों से बारह घंटे से ज्यादा डयूटी न ली जाए और कालांतर में इसे कम करके आठ घंटे लाया जाए। सिपाहियों की आवासीय सुविधा में भी विशेष सुधार की आवश्यकता है, इत्यादि। पीपुल्स पुलिस यानी जनता की पुलिस बनाने का यह प्रयास सही दिशा में एक सकारात्मक कदम है। देश का बहुत नुकसान हो चुका है, जनता भी बहुत त्रस्त हो चुकी है। अब भी अगर सरकार पुलिस सुधारों के प्रति सजग हो जाए और सुप्रीम कोर्ट इस विषय में सख्त रुख अपना ले तो स्थिति संभाली जा सकती है। जनता की भी इस क्षेत्र में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

तभी प्रकाश सिंह ने कहा था कि आवश्यकता है एक जन आंदोलन की, जिसमें पुलिस सुधारों की मांग की जाए, उसे शासकीय चंगुल से मुक्त कर जनता के प्रति जिम्मेदार बनाया जाए और ऐसी व्यवस्था की जाए कि पुलिस कानून और संविधान की रक्षा करना ही अपना सर्वोपरि कर्तव्य समझे।  प्रकाश सिंह के अनुसार यह वर्तमान भारत की विडंबनाओं में से एक है कि जब हम चंद्रमा पर एक मिशन भेजने, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च करने, बुलेट ट्रेन विकसित करने और एक दुर्जेय आईटी शक्ति होने की स्थिति का आनंद लेने में सक्षम हैं। आजादी के दशकों बाद- वही पुरानी औपनिवेशिक संरचना और सामंती मानसिकता वाले पुलिस बल के साथ फंस गया। ऐसा नहीं है कि पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए अतीत में प्रयास नहीं किए गए। राज्य और केंद्रीय स्तर पर कई आयोगों ने पुलिस बल के पुनर्गठन की सिफारिशें की हैं। हालांकि, ‘पुलिस’ और ‘कानून और व्यवस्था’ पर अधिकार क्षेत्र रखने वाली राज्य सरकारों ने केवल दिखावटी बदलाव किए और उन सुधारों के खिलाफ थीं जो पुलिस को राजनीतिक दबाव से अलग करते और इसे लोगों के प्रति जवाबदेह बनाते।

The post भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में ‘नियत का साफ़ होना’ एक मज़ाक है, अगर इसे ‘पुलिस सुधार’ मामले में प्रकाश सिंह समिति की अनुशंसा की नजर से देखें appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

‘क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म’ से लड़ने के लिए ‘अक्रॉस-बॉर्डर कोऑपरेशन’ अत्यंत महत्त्वपूर्ण है : अमित शाह
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाँ कि आज के युग के अपराधों और अपराधियों को रोकना है तो हमें कन्वेंशनल जियो-ग्राफिक बॉर्डर से ऊपर उठकर सोचना होगा । ‘क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म’ से लड़ने के लिए ‘अक्रॉस-बॉर्डर कोऑपरेशन’ अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को ‘टेररिज्म’ और ‘टेररिस्ट’ की व्याख्या पर सहमति बनानी होगी… टेररिज्म के खिलाफ एक साथ लड़ने की प्रतिबद्धता और ‘गुड टेररिज्म, बैड टेररिज्म’ तथा ‘टेररिस्ट हमला – बड़ा या छोटा’ जैसा नेरेटिव…दोनों एक साथ नहीं चल सकते।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ‘ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन द्वारा क्रॉस-बॉर्डर से फैलाई जा रही टेररिज्म की आइडियोलॉजी की चुनौती पर भी आम सहमति बनाना आवश्यक है, हम इस समस्या को राजनीतिक समस्या नहीं मान सकते। अतः, सभी सदस्य देशों की काउंटर-टेररिज्म व एंटी-नारकोटिक्स एजेंसियों के बीच ‘रियल-टाइम इनफार्मेशन एक्सचेंज लाइन’ स्थापित करने के बारे में एक स्थाई तंत्र बनाने की दिशा में इंटरपोल पहल करे।” अमित शाह केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर इंटरपोल के अध्यक्ष और सीबीआई के निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज 21 अक्टूबर का यह दिन भारतीय पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और भारत इस तिथि को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और लोकतंत्र की रक्षा में 35 हजार पुलिसकर्मियों ने अपना सर्वोच्‍च बलिदान दिया है और हम भारतीय इस दिन इन अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की महामारी के बाद इंटरपोल की इस महासभा का आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण है। कोविड महामारी में दुनिया ने ‘पुलिस’ के एक मानवीय चेहरे का अनुभव किया है और मानवीय चेहरे को देखकर पुलिस के लिए पूरी दुनिया ने अपनी सोच को बदला है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 100 सालों में, इंटरपोल विश्व के 195 देशों का एक व्यापक और प्रभावी मंच बन गया है, जो पूरे विश्व में अपराधों पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री शाह ने कहा कि भारत इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में से एक है 1949 से भारत इंटरपोल के साथ जुड़ा हुआ है। आज के विश्व में इंटरपोल जैसा मंच कोऑपरेशन और मल्टीलेटरिज़्म के लिए बेहद ज़रूरी और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा विभिन्न भारतीय पुलिस बल सार्वजनिक सुरक्षा, विश्व शांति और स्थिरता के लिए, इंटरपोल के सार्थक प्रयासों और योगदान की सराहना करते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम भारत के लिए कोई नई बात नहीं है। शायद सबसे पहले क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पर चिंतन और चिंता, दोनों भारत में शुरू हुए हैं। जब कभी भी राज्‍य की संकल्‍पना की गई होगी, तब पुलिस व्‍यवस्‍था शायद राज्‍य के सबसे पहले महत्‍वपूर्ण कार्यों के रूप में सामने आयी होगी और नागरिकों की सुरक्षा किसी भी राज्य की सबसे प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय विचारधारा में न्यायशास्त्र और दण्डनीति पर गहरा चिंतन उपलब्ध है। हजारों वर्ष पूर्व रामायण में और विदुर, शुक्राचार्य, चाणक्य, थिरुकुरल आदि ने अपने विचारों में “एमीकेबल जस्टिस एंड ड्यू पनिशमेंट” के सिद्धांत को स्वीकार किया है। श्री शाह ने कहा कि महाभारत के शान्तिपर्व में अध्याय 15 का एक श्लोक है, जिसका अर्थ है –

“अपराधियों को नियंत्रण में रखने के लिए न्याय की व्यवस्था हर प्रभावी एवं सफल शासकीय तंत्र का महत्वपूर्ण अंग होती है। न्याय ही है, जो समाज में सुशासन सुनिश्चित करता है। न्याय अगर रात्रि के समय जगता है, तभी नागरिक और समाज निर्भीक रहते हैं, और एक अच्छे समाज का निर्माण होता है।”

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह

श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठा रही है कि हमारे पुलिस बल किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहें। उन्होंने बताया कि भविष्य की चुनौतियों के समाधान के लिए भारत सरकार ने हाल ही में कई नए कदम उठाए हैं, जैसे कि, भारत सरकार ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्‍थापना की है। I.C.J.S. के रूप में क्रिमिनल जस्टिस के मुख्य स्तंभों, अर्थात ई-कोर्ट, ई-प्रिजन, ई-फॉरेंसिक तथा ई-प्रॉसिक्यूशन को ‘क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम’ (CCTNS) के साथ जोड़ा जा रहा है। भारत सरकार ने यह भी तय किया है कि आतंकवाद, नारकोटिक्स और  आर्थिक अपराध जैसे अपराधों पर राष्‍ट्रीय डेटाबेस विकसित किया जाए। साइबर अपराध के विरुद्ध व्यापक जवाबी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने इंडियन साइबर-क्राइम कोआर्डिनेशन सेण्टर (I-4C) की स्थापना की है।

​गृह मंत्री ने कहा कि आज के डाटा और सूचना क्रांति के समय में, अपराध और अपराधी दोनों का स्वरुप बदल गया है। वर्तमान समय में अपराध की कोई भौगोलिक सीमा नहीं है, अगर ऐसे अपराधों और अपराधियों को रोकना है, तो हम सभी को कन्वेंशनल जियो-ग्राफिक बॉर्डर से ऊपर उठकर सोचना और कार्य करना होगा। श्री शाह ने कहा कि ‘अपराधी सिंडिकेट’ आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांठ-गांठ कर रहे है, इसे देखते हुए ऐसा कोई कारण नहीं है कि दुनिया के देश एक-दूसरे के साथ सहयोग और समन्वय ना करें। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के सामने राज्य की संप्रभुता के दायरे में कानून को लागू करने और अपराध के ग्लोबल नेचर को समझकर, अपराधियों का पता लगाकर, न्याय की चिंता करने की दोहरी चुनौती है। श्री शाह ने कहा कि इन चुनौतियों के बीच सुरक्षा एजेंसियों का काम आसान करने में इंटरपोल की भूमिका महत्त्वपूर्ण है जो भविष्य में और भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस दिशा में कुछ मुद्दों पर महासभा का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आतंकवाद आज एक वैश्विक समस्या है और यह अत्यंत प्रासंगिक है कि 2020-25 के लिए इंटरपोल के सात वैश्विक पुलिसिंग लक्ष्यों में पहला और सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य “टेररिज्म के खतरे का मुकाबला करना” है। उन्होंने कहा कि,“टेररिज्म मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन है” और ‘क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म’ से लड़ने के लिए ‘अक्रॉस-बॉर्डर कोऑपरेशन’ अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, इसके बिना हम क्रॉस-बॉर्डर टेररिज़्म से नहीं लड़ सकते। उन्होने कहा कि इसके लिए इंटरपोल एक सर्वोत्तम प्लेटफार्म है। श्री शाह ने इस बात पर बल दिया कि सबसे पहले सभी देशों को ‘टेररिज्म’ और ‘टेररिस्ट’ की व्याख्या पर सहमति बनानी होगी। अगर ‘टेररिज्म’ और ‘टेररिस्ट’ की व्याख्या पर आम सहमति नहीं बनती है तो हम एकरूप होकर इसके सामने वैश्विक लड़ाई नहीं लड़ सकते।

​गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने की प्रतिबद्धता और ‘गुड टेररिज्म, बैड टेररिज्म’ तथा ‘टेररिस्ट हमला – बड़ा या छोटा’ जैसा नेरेटिव… दोनों एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन द्वारा सीमापार से फैलाई जा रही आतंकवादी विचारधारा की चुनौती पर भी आम सहमति बनाना आवश्यक है। उन्होने कहा कि हम इसे पॉलिटिकल आइडियोलॉजी के रूप में नहीं देख सकते हैं। ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन के प्रचार-प्रसार को अगर हम राजनीतिक समस्या मानते हैं तो टेररिज़्म के खिलाफ हमारी लड़ाई आधी-अधूरी रहेगी। हम सभी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हों कि आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी लड़ाई दीर्घकालिक,व्यापक और सतत होनी चाहिए। श्री शाह ने कहा कि भारत, वैश्विक आंतकवाद के सभी रूपों से लड़ने तथा तकनीकी सहायता और मानव संसाधन प्रदान करने के लिए इंटरपोल के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री अमित शाह ने कहा कि यह देखा गया है कि कई देशों में इंटरपोल की नोडल एजेंसी और देश की काउंटर-टेरर एजेंसी अलग-अलग हैं, ऐसी स्थिति में टेररिज्म की चुनौती से निपटने के लिए दुनिया की सभी काउंटर-टेररिज्म एजेंसियों का एक साथ आना मुश्किल लगता है। उन्होंने इंटरपोल से अनुरोध किया कि सभी सदस्य देशों की काउंटर-टेररिज्म एजेंसियों के बीच‘रियल-टाइम इनफार्मेशन एक्सचेंज लाइन’ स्थापित करने के बारे में एक स्थाई तंत्र का विचार करना चाहिए। उन्होने कहा कि ये तंत्र आने वाले दिनों में टेररिज़्म के खिलाफ हमारी लड़ाई को और पुख्ता करेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75वें साल के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘नशा मुक्त भारत’ लक्ष्य भारत के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स के वैश्विक व्यापार के उभरते ट्रेंड्स और नार्को-टेरर जैसी चुनौतियों को देखते हुए,सभी राष्ट्रों के बीच इनफार्मेशन और इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म, इंटेलिजेंस-आधारित संयुक्त अभियान, क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सहयोग, पारस्परिक कानूनी सहायता और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने का प्रभावी तंत्र जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता है। श्री शाह ने कहा कि भारत के नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो ने नारकोटिक्स की जब्ती, उन्हें नष्ट करने, और केस को नतीजे तक पहुँचाने में बहुत अच्छी सफलता हासिल की है। उन्होंने इंटरपोल के ‘ऑपरेशन लायन-फिश’ और भारत के ‘ऑपरेशन गरुड़’ का जिक्र करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन लायन-फिश’ में भारत में सबसे बड़ी जब्ती करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों की एंटी-नारकोटिक्स एजेंसियों के बीच रियल टाइम इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज नेटवर्क तथा एक विस्तृत नार्को डेटाबेस स्थापित करने में इंटरपोल को ज़्यादा काम करने की जरूरत है।

श्री अमित शाह ने कहा कि इंटरपोल अपने शताब्दी वर्ष का उत्सव शुरू करने जा रहा है और उन्हें इसका साक्षी बनने का अवसर मिला है। गृह मंत्री ने कहा कि गत 4 दिनों में दिल्ली में महासभा के प्रतिभागियों ने ‘ग्लोबल क्राइम ट्रेंड रिपोर्ट 2022’ और ‘इंटरपोल विज़न 2030’ पर व्‍यापक चर्चा की। साथ में चुस्त पुलिसिंग, मेटावर्स और साइबर थ्रेट लैंडस्केप में हो रहे बदलाव पर भी चर्चा की गई है। इसके आलावा, इंटरपोल के आई-फैमिलिया (I-Familia) और अंतर्राष्ट्रीय बाल यौन शोषण डेटाबेस के उपयोग को बढ़ाने के लिए दो प्रमुख प्रस्तावों को भी पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जब 1923 में इंटरपोल की स्थापना हुई थी, उस समय की क्राइम और पुलिसिंग की चुनौतियों तथा आज के विधि और तरीकों में बहुत परिवर्तन आया है और आने वाले दशकों में इसमें और भी बदलाव आयेगा। श्री शाह ने कहा कि क्राइम की मनोवृत्ति कभी नहीं बदलती है, लेकिन साधन बदल रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने सुझाव दिया कि इंटरपोल पिछले 100 साल के अपने अनुभव और उपलब्धियों के आधार पर अगले 50 साल के लिए ‘भावी योजना’ तैयार करे। उन्होंने कहा कि इंटरपोल अपने तत्त्वाधान में एक स्टडी ग्रुप का गठन भी कर सकता है, जिसके द्वारा अगले 25 और 50 साल की चुनौतियों और उनके समाधान विस्‍तृत अनुसंधान किया जा सकता है।‘वर्ल्ड पुलिसिंग 2048 और 2073’ के नाम से रिपोर्ट अगर बनाई जाए तो पूरी दुनिया की पुलिसिंग को आने वाले 50 सालों के लिए इससे बहुत फायदा होगा। प्रत्‍येक 5 सालों के बाद इस योजना की समीक्षा की जानी भी प्रासंगिक होगा। श्री शाह ने विश्वास व्यक्ति किया कि यह अनुसंधान, सदस्य देशों की लॉ एनफोर्समेंट एजेंसीज के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इंटरपोल के फ्लैग को ऑस्ट्रिया को सुपुर्द करते हुए विएना महासभा के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

गृह मंत्री ने भारत की तरफ से अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों, जैसे नार्को-टेरर, ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन, आर्गनाइज्ड सिंडिकेट और मनी लॉंड्रिंग से निपटने के लिए सहयोगी की भूमिका में इंटरपोल के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में, भारत एक डेडिकेटेड सेंटर या कन्वेंशन स्थापित करने और दुनिया भर की काउंटर-टेररिज्म और एंटी-नारकोटिक्स एजेंसियों के लिए समर्पित संचार नेटवर्क शुरू करने की दिशा में इंटरपोल की सहायता के लिए कटिबद्ध है। श्री अमित शाह ने महासभा के सफल आयोजन के लिए इंटरपोल और C.B.I की सराहना की।

The post ‘क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म’ से लड़ने के लिए ‘अक्रॉस-बॉर्डर कोऑपरेशन’ अत्यंत महत्त्वपूर्ण है : अमित शाह appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ व उससे संबद्ध संगठन ‘प्रतिबंधित’, आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता
नयी दिल्ली: सरकार ने कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से ‘‘संबंध’’ होने के कारण ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर कड़े आतंकवाद रोधी कानून के तहत पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पीएफआई और उसके नेताओं से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

पीएफआई के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित संगठनों में ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ (आरआईएफ), ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ (सीएफ), ‘ऑल इंडिया इमाम काउंसिल’ (एआईआईसी), ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन’ (एनसीएचआरओ), ‘नेशनल विमेंस फ्रंट’, ‘जूनियर फ्रंट’, ‘एम्पॉवर इंडिया फाउंडेशन’ और ‘रिहैब फाउंडेशन (केरल)’ के नाम शामिल हैं।

सोलह साल पुराने संगठन पीएफआई के खिलाफ मंगलवार को सात राज्यों में छापेमारी के बाद 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया। इससे पांच दिन पहले भी देशभर में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई थी और करीब 100 से अधिक लोगों को उसकी कई गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था, जबकि काफी संख्या में संपत्तियों को भी जब्त किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पीएफआई के कुछ संस्थापक सदस्य ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) के नेता हैं और पीएफआई के तार जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से भी जुड़े हैं। जेएमबी और सिमी दोनों ही प्रतिबंधित संगठन हैं।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ व उससे संबद्ध संगठन “प्रतिबंधित”

अधिसूचना में कहा गया कि पीएफआई के ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ संबंधों के भी कई मामले सामने आए हैं। इस अधिसूचना में दावा किया गया कि पीएफआई और उसके सहयोगी या मोर्चे देश में असुरक्षा होने की भावना फैलाकर एक समुदाय में कट्टरता बढ़ाने के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि इस तथ्य से होती है कि पीएफआई के कुछ कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए हैं।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘उक्त कारणों के चलते केंद्र सरकार का दृढ़ता से यह मानना है कि पीएफआई की गतिविधियों को देखते हुए उसे और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से गैरकानूनी संगठन घोषित करना जरूरी है। संबंधित अधिनियम की धारा-3 की उपधारा (3) में दिए गए अधिकार का इस्तेमाल करते हुए इसे गैर-कानूनी घोषित किया जाता है।’’ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सरकार ने भी पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था।

केरल में विपक्षी दल कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल) ने केंद्र के ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) को प्रतिबंधित करने के फैसले का स्वागत किया, हालांकि साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी इसी तरह रोक लगाने की मांग की।

आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता एम.के. मुनीर ने पीएफआई की गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कट्टरपंथी संगठन ने कुरान की गलत व्याख्या की और समुदाय के सदस्यों को हिंसा का रास्ता अपनाने के लिए उकसाया। वहीं कांग्रेस के नेता एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री रमेश चेनिथला ने कहा कि केंद्र का पीएफआई को प्रतिबंधित करने का फैसला ‘‘बेहद अच्छा’’ कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस पर भी इसी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। केरल में बहुसंख्यक सांप्रदायिकता और अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता दोनों का समान रूप से विरोध किया जाना चाहिए। दोनों संगठनों ने सांप्रदायिक घृणा को भड़काया है और इस तरह समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश की है।’’

दूसरी ओर, ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) ने प्रतिबंध की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए ‘‘अघोषित आपातकाल’’ का हिस्सा है। एसडीपीआई के प्रमुख एम. के. फैजी ने एक बयान में कहा कि केंद्र, छापेमारी और गिरफ्तारी के जरिए भाजपा की ‘‘जन विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है। फैजी ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकर भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों को भी नकार कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोगों के विरोध और संगठनों का दमन कर रही है।’’

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ व उससे संबद्ध संगठन “प्रतिबंधित”

गृह मंत्रालय ने दावा किया कि पीएफआई, उसके सहयोगी या उससे संबद्ध मोर्चे देश में आतंक का माहौल पैदा करने के इरादे से हिंसक आतंकवादी कृत्यों में शामिल रहे हैं, जिससे राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होता है। गृह मंत्रालय ने दावा किया कि जांच में पीएफआई और उसके सहयोगियों या मोर्चों के बीच संबंध के स्पष्ट सबूत मिले हैं।

अधिसूचना में आरोप लगाया गया कि पीएफआई आतंक-आधारित दमनकारी शासन को बढ़ावा देते हुए उसे लागू करने की कोशिश कर रहा है, देश के प्रति वैमनस्य उत्पन्न करने के लिए राष्ट्र विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने और समाज के एक विशेष वर्ग को कट्टरपंथी बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसमें कहा गया है कि संगठन ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, जो देश की अखंडता, सुरक्षा व संप्रभुता के लिए खतरा हैं।

अधिसूचना में कहा गया कि ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ पीएफआई सदस्यों के जरिए कोष एकत्रित करता है। पीएफआई के कुछ सदस्य ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’, ‘एम्पॉवर इंडिया फाउंडेशन’ और ‘रिहैब फाउंडेशन (केरल)’ के भी सदस्य हैं। इसके अलावा ‘जूनियर फ्रंट’, ‘ऑल इंडिया इमाम काउंसिल’ (एआईआईसी), ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन’ (एनसीएचआरओ) और ‘नेशनल विमेंस फ्रंट’ की गतिविधियों पर पीएफआई के नेता नजर रखते हैं।

अधिसूचना में कहा गया कि पीएफआई ने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे युवाओं, छात्रों, महिलाओं, इमामों, वकीलों या समाज के कमजोर तबकों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अपने अलग-अलग मोर्चे बनाए, जिसका एकमात्र लक्ष्य अपना विस्तार करना, प्रभाव बढ़ाना और धन एकत्रित करना रहा। केंद्र ने एक अन्य अधिसूचना में राज्य सरकारों को उन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया, जो पीएफआई से जुड़े थे। उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है और संपत्ति आदि जब्त भी की जा सकती है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इन सहयोगियों या संबद्ध संगठनों या मोर्चों का ‘‘चोली दामन’’ का साथ है। आयकर विभाग ने ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ का पंजीकरण भी रद्द कर दिया है।

बहरहाल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को कहा कि वह ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के अतिवादी विचारों का विरोध करती है, लेकिन सरकार जिस तरह प्रतिबंध लगाकर मामले से निपट रही है उसका वह समर्थन नहीं करती।

वामपंथी दल ने एक बयान में यह आरोप भी लगाया कि केरल और तटीय कर्नाटक क्षेत्र में हत्याओं और बदले लेने के लिए की जाने वाली हत्याओं के मामलों में पीएफआई और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संलिप्त हैं तथा ये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए माहौल को खराब कर रहे हैं।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ व उससे संबद्ध संगठन “प्रतिबंधित”

उसने कहा, ‘‘बहरहाल, यूएपीए कानून के तहत पीएफआई को अवैध संगठन करार दिए जाने वाली अधिसूचना जारी करना वो तरीका नहीं है जिससे इस समस्या से निपटा जाए। अतीत के अनुभव बताते हैं कि आरएसएस और माओवादियों को प्रतिबंधित करने का कदम प्रभावी नहीं रहा।’’माकपा का कहना है कि पीएफआई जब कभी किसी गैरकानूनी या हिंसा गतिविधि में शामिल हो तो उसके खिलाफ वर्तमान मानूनों के तहत कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) और उससे संबद्ध अन्य संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

The post ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ व उससे संबद्ध संगठन ‘प्रतिबंधित’,  आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

#भारतकीसड़कों से #भारतकीकहानी (19) ✍ #दिल्लीपुलिस: #संवेदना Vs #वेदना 😪 कैसे मुस्कुराएं जनाब ?
दिल्ली के पालम क्षेत्र में स्थित सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के परिसर में यत्र-तत्र-सर्वत्र लिखा है “मुस्कुराइए ….. आप सुलभ में हैं” – भावार्थ यह है कि आप ‘लघु’ अथवा ‘दीर्घ शंकाओं’ से अगर पीड़ित हैं तो आप ‘घबराने’ के बजाय ‘मुस्कुराएं’; क्योंकि आप एक ऐसे परिसर में हैं जो भारत के 130 करोड़ आवाम को इस पीड़ा से मुक्ति दिलाने हेतु विगत पांच दशकों से कार्यरत हैं। लोगों ने सराहा है।

यह अलग बात है कि जब सुलभ के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक, जो बाद में ‘पद्मविभूषण’ से भी अलंकृत हुए, अपने हाथों से भारत की गलियों में, गाँव में, शहरों में, मेट्रोपोलिटन और कॉस्मोपोलिटन में लोगों का ‘मल-मूत्र’ उठाकर, साफ कर  ‘सेवा’ कार्य किया; आज लघु और दीर्घ शंकाओं का भी कोर्पोरेटजेशन हो गया। लोग बाग़ ‘मल-मूत्र से भी मालामाल हो रहे हैं। ‘मुस्कुराने’ का वजह कब अपने उत्कर्ष पर होता है, इसका प्रयोग बादशाह अकबर के ऊपर भी किया गया था जब उन्होंने ‘बीरबल’ से पूछा था कि जीवन में सबसे अधिक ‘प्रसन्नता’, ‘मुस्कुराने का वजह’ कब होता है। बीरबल ने कहा था कि जब हम दैनिक प्राकृतिक आवश्यकताओं से निवृत होते हैं।

लेकिन अगर भारत सरकार के गृह मंत्रालय यह अपेक्षा करें कि उनके अधीनस्थ की सभी संस्थाएं, साथ ही, दिल्ली पुलिस के कर्मी गण जनता के साथ मधुर संबंध बनाए रखे, हमेशा मुस्कुराते रहें, पुलिस भी और जनता भी – यह संभव तो है ही नहीं, नामुमकिन ही है, बशर्ते ‘शीर्षस्थ अधिकारी से लेकर नीचे तक सबों की इक्षाशक्ति बहुत मजबूत हो। मजबूत होने के लिए, मुस्कुराने के लिए ‘मानवीय’ होना नितांत आवश्यक है । क्योंकि जो व्यक्ति वर्दी पहनकर समाज की, राष्ट्र की सेवा करते हैं, खासकर निचले तबके के लोग, उसे समाज से ही नहीं, संस्थान से भी वह नहीं मिल पाता, जिसका वह हकदार है।

वर्दी वाले नीचे तबके के कर्मियों को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसकी मनोवैज्ञानिक रूप से उम्मीद होती है। सम्बद्ध विभाग के उत्कर्ष अधिकारियों की बात छोड़ें, उनके विभागाध्यक्ष भी (अपवाद छोड़कर) अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मियों को नाम से नहीं पहचानते हैं। संस्थान में उच्च पदों पर आसीन अधिकारीगण उसी संस्थान में कार्यरत छोटे-छोटे, अदना सा कर्मचारियों को कभी देखे भी नहीं होते हैं, देखते भी नहीं हैं।

विश्वास नहीं हो तो दिल्ली पुलिस सहित गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत सभी संस्थानों में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखें, जब वरिष्ठ अधिकारी दफ्तर में आते-जाते हैं और कनिष्ठ उन्हें सल्यूट करते हैं। औसतन 90 फीसदी से अधिक वरिष्ठ अधिकारी उसे देखते भी नहीं, मुस्कुराने की बात तो अलग है। ‘मुस्कुराना’ या अपने कनिष्ठ का अभिवादन स्वीकारना शायद पुलिस मैन्युअल में नहीं लिखा है कि गलत है।

मनोवैज्ञानिक, आर्थिक, सामाजिक, मानसिक, मानवीय दूरियां इतनी अधिक होती है जिसके कारण सेवा क्या, अवकाश के बाद बिरले (अपवाद छोड़कर) कोई पदाधिकारी होते हैं जिन्हें उस संस्थान के कर्मी उन्हें याद करते हैं। यह बात गृह मंत्रालय ही नहीं, शासन, व्यवस्था, सरकार, न्यायालय से जुड़े सभी लोगों के साथ है। लेकिन गृह मंत्रालय की बात यहाँ इसलिए करना उचित है कि गृह मंत्रालय अपने अधीन (दिल्ली पुलिस सहित) कार्यरत सभी कर्मियों को, खासकर जो वर्दी में हैं आवाम के साथ बेहतर सम्बन्ध बनाने की बात कर रहा है। कह रहा है “आप मुस्कुराएं”

विगत दिन दिल्ली पुलिस मुख्यालय गया था। आईटीओ पर स्थित मुख्यालय और पार्लियामेंट थाना के पीछे, वाईएमसीए के सामने नवनिर्मित पुलिस मुख्यालय में बहुत अंतर है – संवेदनात्मक । संभव है समय अंतराल में  यह अंतर ना दिखे, महसूस नहीं हो; लेकिन आईटीओ पुलिस मुख्यालय में प्रवेश के साथ जो एक ‘आकर्षण’ होता था, इस नए गगनचुंबी इमारत में नहीं महसूस किया। खैर।

पिछले 75 वर्षों में भारत सरकार में 31 गृह मंत्री आये। कुछ दोबारा भी बने थे। विगत 14 वर्षों में शायद यह तीसरा मौका और दूसरे गृह मंत्री थे जो दिल्ली पुलिस मुख्यालय आये थे। दो वर्षों में यह उनका दूसरा भ्रमण-सम्मलेन हैं। उनसे पहले सन 2009 में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम आये थे। गृहमंत्री द्वारा ‘मुस्कुराने’ की बात, अथवा ‘जनता-पुलिस मधुर सम्बन्ध’ की बात की शुरुआत वे स्वयं किये, ऐसा प्रतीत होता है।

वे अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। दोषसिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिये। वे गंभीर प्रकृति के चिन्हित अपराधों में पुलिस द्वारा चार्जशीट को लीगल वैटिंग के पश्चात ही दायर किया जाए, यह भी कहा ।उनका मानना है कि निगरानी अपराध को रोकने व इसकी जांच में पुलिसिंग का प्रमुख अंग है, इसलिए दिल्ली में सिविल प्रशासन, पुलिस द्वारा लगाए गए कैमरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों, मसलन हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार, RWAs द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रम में जोड़ने की बात भी कही – बहुत बेहतर पहल है।

सरकार ड्रग्स के अभिशाप से देश को मुक्त करने के लिए संकल्परत है इसलिए दिल्ली में नार्कोटिक्‍स के ऊपर नकेल कसने के लिए विस्‍तृत कार्य-योजना तैयार की गई है। दिल्ली/एन.सी.आर व समीप के राज्यों में सक्रिय मल्‍टी स्‍टेट क्रिमिनल गैंग्स पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई है। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को वे अपनी प्राथमिक बताये। पुलिस फिटनेस पर भी चर्चा किये। वे यह भी कहे कि पुलिस द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्यों को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो और इस कड़ी में पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा बदलने के लिए पुलिस कांस्टेबलों को स्कूली बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। सभी बेहतर बातें हैं।

लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि संस्थान के अंदर, छतों के नीचे रहने वाले निचले कर्मियों और वरिष्ठों के बीच मानवीय, संवेदनात्मक, भावनात्मक संबंधों का होना। निचले कर्मियों को ही नहीं, ऊपर बैठे अधिकारियों के लिए भी वही पाठ होनी चाहिए। आखिर वर्दी में दोनों हैं और जनता वर्दी को पहचानती है। अच्छा काम निचले तबके के कर्मी करें और पीठ ऊपर बैठे का थपथपाया जाए – यह चेहरों पर मुस्कुराहट कैसे ला सकती है।

The post #भारतकीसड़कों से #भारतकीकहानी (19) ✍  #दिल्लीपुलिस:   #संवेदना Vs #वेदना 😪 कैसे मुस्कुराएं जनाब ? appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

#भारतकीसड़कों से #भारतकीकहानी (13) ✍️ वीरगति प्राप्त ‘मैन-इन-यूनिफॉर्म’ को ‘शहीद’ कहकर मजाक नहीं करें 😢
वीरगति प्राप्त सैन्यकर्मियों, पुलिसों के पार्थिव शरीर के साथ, परिवारों के साथ साथ क्रूर मजाक नहीं करें ‘शहीद’ कहकर, क्योंकि ‘शहीद’ शब्द भारत सरकार के किसी भी दस्तावेज में नहीं है और यह बात सरकार भी मानती है 😢 इस श्रृंखला में हम उन परिवारों के बारे में, उन विधवाओं के बारे में, उन पुत्रहीन, पतिहीन, पिताहीन परिवारों के बारे में बात कर रहे हैं जो मातृभूभि की रक्षा करते-करते, लहू-लहुआन होते, खून से लथपथ अपने शरीर के एक-बून्द रक्त को भारत माँ की मिट्टी में मिला देना श्रेयस्कर समझे, समझते हैं; परन्तु तिरंगा को नहीं झुकने देते हैं।

दुखद आश्चर्य इस बात की है कि उन वीर योद्धाओं को, चाहे देश की सीमा पर लड़ते-लड़ते मृत्यु को प्राप्त किये हों, अथवा देश की आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने में अपने प्राणों को उत्सर्ग किये हों/करते हों – राजनीतिक मंच पर, समाज के गलियों में, नुक्कड़ों पर, मैदानों में भाषण देते, प्रवचन देते लोग बाग़, नेतागण उन्हें “शहीद” शब्द से अलंकृत कर उस मृतक के परिवार के साथ, उसकी विधवा के साथ, उसके वृद्ध माता-पिता, सास-ससुर, बाल-बच्चों के साथ क्रूर मजाक करते नहीं थकते।

क्योंकि भारत सरकार ऐसे योद्धाओं को “शहीद अथवा मार्टियर्स” मानती ही नहीं है। भारत सरकार के किसी भी दस्तावेजों में, चाहे रक्षा मंत्रालय का हो या गृह मंत्रालय का, ‘शहीद/मार्टियर्स’ शब्द प्रयोग में है ही नहीं।

इस श्रृंखला के माध्यम से मैं (क्षमा याचना के साथ) भारत के राष्ट्रपति महामहीम श्रीमती द्रौपदी मुर्मुजी से, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से, रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह जी से और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से प्रार्थना करता हूँ कि सन 1857 से 1947 तक जंगे आज़ादी में अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले सभी योद्धाओं, क्रांतिकारियों को, जो फांसी पर लटके, गोली से छल्ली हुए, जेल की यातनाओं को सहते मृत्यु को प्राप्त किये, “शहीद/मार्टियर्स’ शब्द से अलंकृत तो करें ही; साथ ही, स्वतंत्र भारत में अपनी मातृभूमि के रक्षार्थ रक्षा मंत्रालय/गृह मंत्रालय के ‘मैन-इन-यूनिफॉर्म’ हैं, और वीरगति प्राप्त किये है/करते हैं, उन्हें भी शहीद/मार्टियर्स शब्द से अलंकृत करें या फिर बोलचाल की भाषा में उन हुतात्माओं के परिवार/परिजनों के साथ उस मृतक को शहीद’ न कहें जिस शब्द का भारत सरकार के दस्तावेजों में कोई जगह ही नहीं है।

22 दिसंबर, 2015 को भारत सरकार का गृह मंत्रालय भारत के संसद में (लोकसभा) “मार्टियर्स स्टेटस” पर लिखित जबाब दिया था। प्रश्न करने वाली थी श्रीमती नीलम सोनकर और उत्तर देने वाले थे तत्कालीन गृह राज्य मंत्री श्री कीरेन रिजिजू।

जवाब में लिखा गया था: “The Ministry of Defence has informed that the word “Martyrs” is not used in reference to any of the casualties in Indian Armed Forces. Similarly no such term is used in reference to the Central Armed Police Forces (CAPFs) and Assam Rifles (AR) personnel killed in action or on any operation. However, their families/Next of Kin are given full family pension under the Liberalized Pensionary Awards (LPA) rules and lump sum ex-gratia compensation of Rupees fifteen lakh as per rules in addition to other benefits admissible.“

उससे पहले 18 दिसंबर, 2013 को राज्यसभा में श्री किरणमय नंदा ने गृह मंत्रालय से पूछा था (अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1474): (a) whether it is a fact that by now 31,895 security personnel belonging to paramilitary forces have lost their lives in discharging their duties in internal securities of nation, but government has not considered their sacrifice as ‘shaheed/martyrs’; and(b) if so, whether government has any plan to go for constitutional amendment in present Act so that sacrifice of our security personnel can be honoured as ‘shaheed/martyrs’.© if not, the reasons therefor?

उस समय केंद्र में गृह राज्य मंत्री थे आर पी एन सिंह। उन्होंने (a) से © तक के प्रश्न का जो उत्तर दिया वह आँख खोलने वाला है। क्योंकि विगत 75 वर्षों में हम मातृभूमि के लिए अपने-अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर योद्धाओं की वीरगति प्राप्त करने के बाद नेता से अभिनेता तक, समाज सुधारक से राज्यों के विधान सभाओं में, विधान परिषदों में, राज्य सभा में, लोक सभा में बैठे सम्मानित नेतागण बोलचाल की भाषा में, राजनीतिक लाभ प्राप्त करने हेतु उन्हें “शहीद” कहते थकते नहीं, उस परिवार की वेदना के साथ खेलते थकते नहीं; हकीकत तो यही है कि उसे सरकार शहीद मानती ही नहीं।

(a) से © तक के प्रश्न का उत्तर था: “No Sir. As reported by the CAPFs, the number of force personnel, who have sacrificed their lives in action, is 4942. The Government does not differentiate between the sacrifice made by the personnel belonging to the various armed forces of the union. The Ministry of Defence have indicated that shaheed/martyr is not defined anywhere and presently they are not issuing any such order/notification to this effect in respect of the defence personnel. Similarly, no such order/notification to this effect is issued by the Ministry of Home Affairs in respect of the CAPF personnel who are killed in action while discharging their duties. However, their families/Next of Kin (NOKs) are given full family pension under the Liberalised Pensionary Awards (LPA) rules, i.e. the last pay drawn, and ex-gratia compensation as per rules in addition to the other ex-gratia/benefits admissible.”

विचार आप करें 🙏

The post #भारतकीसड़कों से #भारतकीकहानी (13) ✍️ वीरगति प्राप्त ‘मैन-इन-यूनिफॉर्म’ को ‘शहीद’ कहकर मजाक नहीं करें 😢 appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.

“गब्बर” !!! याचना में “स्पष्टता” आवश्यक है या फिर जो पैसे रक्षा, गृह मंत्रालय को देनी है, वह जनता से वसूल रहे हैं ?
नई दिल्ली : क्या अभिनेता अक्षय कुमार भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय की जबाबदेही को जनता के ऊपर डाल रहे हैं यानि “जो पैसे रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय को देनी है, वह जनता से वसूल कर देंगे?

अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से भारत के वीर नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था, जिसके ज़रिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है।

अक्षय ने ट्विटर के ज़रिए अपील करते हुए लिखा है- पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का। इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए। अक्षय ने यह भी चेताया कि यही एक आधिकारिक वेबसाइट है। इसके अलावा किसी और फ़र्ज़ी साइट्स के शिकार ना बनें।

देश के विभिन्न एफ एम रेडियो के माध्यम से अक्षय कुमार का अपील श्रोताओं को सुनाया जा रहा है और देश के लोगों से हाथ जोड़कर याचना कर रहे हैं कि सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए देश आगे आए। अगर इस याचना में “कोई अंदरूनी बात” नहीं है, या “हिड्डेन फ़ायदा” नहीं है, तो एक नागरिक होने के नाते अक्षय कुमार का यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि “कोई गब्बर तो आगे आया। ”

लेकिन अगर इस याचना के पीछे “कुछ और बात है” तो यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।  क्योंकि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के लिखित सूचनानुसार:

१. “मार्टियर” शब्द का इस्तेमाल इण्डियन आर्म्ड फोर्सेस के किसी भी कर्मी के लिए नहीं होता है।

२. इसी तरह यह “मार्टियर” शब्दों का प्रयोग सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस या असम राईफल्स कर्मियों के लिए नहीं होता है जो किसी एक्शन में मरते हैं।

३. “मारे गए कर्मियों के परिवारों/आश्रितों को अन्य सुविधाओं के अलावे १५ लाख रुपये का एक्सग्रेसिआ भुगतान किया जाता है सरकार की और से।”

अब सबाल यह है कि क्या अभिनेता अक्षय कुमार “इसी १५ लाख रुपये का एक्सग्रेसिआ” का बंदोबस्त करने के लिए देश के लोगों से आह्वान किये हैं।” क्या अभिनेता अक्षय कुमार सरकार / गृह मंत्रालय की जबाबदेही को जनता के ऊपर डाल रहे हैं, यानि “जो पैसे सरकार /गृह मंत्रालय को देनी है वह जनता से वसूल कर देंगे – उनके विज्ञापन और वक्तब्य के अनुसार “मृत-कर्मियों के एकाउन्ट में १५ लाख रूपये जमा होते ही उनका एकाउन्ट और उनके बारे में विवरण जो गृह मंत्रालय के वेब साईट पर है, हटा दिया जायेगा।”

“यदि ऐसा नहीं है तो विज्ञापन में इस बात को स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है की भारत के लोगों के द्वारा मृत-सैनिकों के एकाउण्ट में जमा की गयी १५ लाख की राशि, सरकार द्वारा दी जाने वाली १५ लाख रुपये का एक्सग्रेसिआ भुगतान के अलावे है…………”

पूरे देश में शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं। लोग अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुसार दान कर रहे हैं। बॉलीवुड ने भी इस दिशा में क़दम बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने शहीद परिवारों की मदद की अपील देशवासियों से की है।

भारत में सड़कों पर हादसा नहीं हो, इसके लिए जन-चेतना लाने के लिए भारत सरकार का सड़क और परिवहन मंत्रालय अक्षय कुमार को ब्रांड अम्बेसडर बनाया था। ये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा कर रहे हैं ! सरकार का मकसद देश में सड़क दुर्घटनाओं में मृ़तकों की बढ़ती संख्या में कमी लाना है।

The post “गब्बर” !!! याचना में “स्पष्टता” आवश्यक है या फिर जो पैसे रक्षा, गृह मंत्रालय को देनी है, वह जनता से वसूल रहे हैं ? appeared first on आर्यावर्तइण्डियननेशन - aryavartaindiannation.